फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
दुद्धी। बस्ती जिले में बदमाशों द्वारा अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में शुक्रवार को दुद्धी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अविलंब हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। चेताया कि हत्यारोपियों के पकड़ने में हीलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बस्ती में हौसलाबुलंद बदमाश ने दिनदहाड़े गोली मारकर अधिवक्ता जमराम यादव की हत्या कर दी। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में असलहा लहराते हुए साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। वर्तमान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे कचहरी मेें घुसकर अधिवक्ता की हत्या कर दे रहे हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। लचर कानून व्यवस्था का अपराधी फायदा उठाते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदर्शन के बाद शोक सभा कर अधिवक्तओं ने मृत साथी के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अमिताभ जायसवाल, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह, प्रेम चंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद श्रीवास्तव, अरुणोदय जौहरी, दिनेश अग्रहरि, मनोज तिवारी, शशि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed