फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का शक गहराया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का शक गहराया

Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के कसिली विद्युत सब स्टेशन के कमरे में हिसामपुर गांव निवासी संविदा कर्मी सौरभ कुमार सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या मान रही है वहीं परिजन घटना स्थल के परिस्थितियों के आधार पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को परिजनों संग काफी संख्या में आए ग्रामीणों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए घटना का पर्दाफाश करने की पुलिस से मांग की।

कसिली विद्युत सब स्टेशन के कमरे में हिसामपुर गांव निवासी संविदा कर्मी सौरभ कुमार सिंह (22) पुत्र राधेश्याम सिंह का गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। वह दो दिन पहले घर से निकला था। दुर्गंध आने की वजह से लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया था कि उसके गले में केबल से फंदा लगाकर खिड़की से बांधा गया था और शरीर जमीन पर बैठने की मुद्रा में था। तेजाब की बोतल भी पास में थी और शरीर पर छाले पड़े थे। परिजनों का आरोप है कि जमीन पर बैठा व्यक्ति आत्महत्या कैसे कर सकता है? आत्महत्या करने वाला अपने ऊपर तेजाब कैसे फेंक सकता है? हर परिस्थितियां हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही हैं। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की पर्दाफाश करने की मांग की। पुलिस ने दो दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर मृतक के भाई सुमित कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, काशीनाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, सोनू सिंह, छेदी राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed