फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भू-माफिया की मदद से कब्रिस्तान पर कब्जा करने वालों की कोशिश नाकाम

भू-माफिया की मदद से कब्रिस्तान पर कब्जा करने वालों की कोशिश नाकाम

Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिरकोनी (जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के काजी अहमदनूर वार्ड के नावघाट मुहल्ले में स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सार्वजनिक कब्रिस्तान की भूमि पर भू-माफिया की मदद से क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की कोशिश दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन की मदद से नाकाम कर दी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जफराबाद कस्बे के डा. सरफराज, मोहम्मद इरशाद, साजिदा बेगम, खालिद, तहजीब, रियाज, डा. अमरदेव निषाद आदि को जब पता चला कि नगर पंचायत जफराबाद के काजी अहमद नूर वार्ड के मोहल्ला नावघाट के निकट नदी पुल के पास स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सार्वजनिक कब्रिस्तान की भूमि को जफराबाद कस्बे की ही माजिदा बेगम पत्नी इस्माइल के द्वारा भू-माफिया की मदद से कब्जा किया जा रहा है। निषाद बस्ती में जाने वाले रास्ते को भी बंद किया जा रहा है, तो लोग आक्रोशित हो उठे और भारी तादाद में मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना जफराबाद पुलिस को दी। हमराहियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कहा कि जब तक दोनों पक्षों द्वारा वांछित कागजात प्रस्तुत नहीं किया जाएगा मौके की स्थिति पूर्व की भांति रहेगी। इस मौके पर लेखपाल व राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed