फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्युत उपकेंद्र के कमरे से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विद्युत उपकेंद्र के कमरे से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कसिली गांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के एक कमरे से शुक्रवार को युवक का शव पाया गया। युवक का शव तख्ते पर दीवार के सहारे बैठने की मुद्रा में पड़ा था और उसके गले में केबल बांधकर उसे खिड़की से बांधा गया था। पास में तेजाब से भरी बोतल भी बरामद हुई है। ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हिसामपुर गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह(20) कसिली में नवनिर्मित पावर हाउस पर दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। मंगलवार को वह घर से विद्युत उपकेंद्र आने के लिए कहकर निकला था। लेकिन शाम को वह घर लौटकर नहीं पहुंचा। परिवार वाचलों ने भी कथफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह विद्युत उपकेंद्र के एक कमरे से बदबू आने पर ग्रामीण अंदर गए तो वहा का नजारा देख सन्न रह गए । सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में युवक के भाई सुमित ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed