{"_id":"5ae0cecf4f1c1b87028b6784","slug":"152468244812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला योजना के नाम पर महिला से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उज्जवला योजना के नाम पर महिला से ठगी
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन देने के नाम पर बाइक सवार ठगों ने एक महिला से 1700 रुपये ऐंठ लिए। घटना बुधवार को गौराबादशाहपुरथाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहां गांव की है।
गांव के शिवनाथ राजभर की पत्नी सुरसती के पास दोपहर में बाइक सवार दो युवक आए और उसके कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन आया है। भुईली गोदाम के पास गाड़ी खड़ी है। 1700 रुपये लेकर चलो। सुरसती ने अपनी 12 साल की बेटी को भी साथ चलने के लिए कहा तो ठगों ने लड़की से साइकिल और सिलिंडर बांधने के लिए ट्यूब लाने लिए कहा। महिला उनके सात भुईली गोदाम चौराहे पर पहुंची तो ठगों ने कहा कि लग रहा है गाड़ी आगे चली गई है। उससे पैसा और लेकर सिलिंडर लाने के चले गए। काफी देर तक युवक नहीं लौटेतो महिला को ठगो द्वारा खुद को ठगे जाने का एहसास हुआ।