{"_id":"5adf7aa94f1c1b9b098b6531","slug":"15245953701813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर 13 लोंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर 13 लोंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी 13 लोगों के विरुद्ध मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।साथ ही पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिये दबिश डालने में जुटी हैं । बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी रामचंद्र सरोज ने तहसील व थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ दबंग मेरे घर जाने वाले रास्ते में नींव खोदने, बारात वापस करने व आबादी की जमीन पर कब्जा करने और गाली देने सहित मारपीट का आरोप लगाया था । पीड़िता ने थाने पर सुनवाई नहीं होने पर दीवानी कोर्ट की शरण लिया । न्यायालय के आदेश पर उक्त गांव निवासी शिवशंकर,हरिहर गुप्ता,सूर्य प्रकाश यादव,अम्बरीश,महेंद्र कुमार, अविनाश, दशरथ, विवेक, अनिल कुमार,रमेश,बृजमोहन,राकेश यादव सहित 13 लोंगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।