{"_id":"5ade244a4f1c1b3a0b8b6313","slug":"15245077236-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव निवासी राजेश कुमार (20) पुत्र अमृतलाल अपने किसी रिश्तेदार को लेने के लिए जंघई जंक्शन जा रहे थे। वह जैसे ही गोधना के समीप पहुंचे थे तभी अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरे। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बरजीकला गांव निवासी पारस नाथ सिंह (52) साइकिल से मधुपुर बाजार से घर लौट रहे थे। वह बाजार को पार कर रहे थे तभी एक कार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लकड़ी और बेंच रखकर जाम लगा दिया । वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जाम कर रहे लोग कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। दो दिन पहले रायपुर के पास भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि पवारा के पास हाईवे पर टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन सुजानगंज के रास्ते गुजरते हैं। भारी वाहनों के दबाव के चलते इस सिंगल रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने लोगों को भरोसा दिया कि भारी वाहनों को इस रोड पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी रोहित (16), बेगूसराय बिहार निवासी मीघू (25) और प्रमोद (26) एक ही बाइक से बदलापुर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीनों भलुआही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।