फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आगजनी की घटनाओं में गृहस्थी का सामान व गेहूं की फसल जलकर राख

आगजनी की घटनाओं में गृहस्थी का सामान व गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 21 Apr 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। जिले के बदलापुर, धर्मापुर और मछलीशहर में हुई अगलगी घटनाओं में गृहस्थी का सामान व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बदलापुर क्षेत्र के लेदुका गाँव में ओमप्रकाश गुप्ता के पक्के मकान में शार्टसर्किट से लगी आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कस्बावासियों ने फायरब्रिगेड के पहुँचने के पूर्व समर्सिबल चलाकर आग बुझाने में कामयाबी हासिल किया। वहीं अगरौरा निवासी राममूर्ति यादव के तीन छप्पर में आग लगने से घर गृहस्थी के हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। धर्मापुर क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी शाही नाथ पांडेय के 30 बिस्वे के गेंहू के खेत में संदिग्ध परिस्थतियों में शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई जिससे पूरी खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इसकी जानकारी नहीं हो पाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मछलीशहर क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शार्ट सर्किट के चलते हुई अगलगी के कारण दयाशंकर प्रजापति की डेढ़ बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं दारापुर गांव में बनकट गांव निवासी अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव का 230 बोझ गेहूं शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण जलकर राख हो गई। घटना की सूचना होने पर उपजिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed