{"_id":"5ad8e3e74f1c1b6d098b55a3","slug":"15241635611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं्। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार की रात आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। घराती पक्ष के एक युवक का सिर फट गया। बारात में भगदड़ मच गई। घरातियों ने दूल्हे समेत 12 लोगों को बंधक बना लिया। सुबह पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में सुलह समझौते के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। इब्राहिमपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव की बेटी करिश्मा की शादी वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के विबिछा गांव निवासी खरपत्तू यादव के बेटे के साथ तय थी। बुधवार की शाम को बारात आई। बारातियों की खूब आवभगत हुई। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इसी दौरान डीजे पर बाराती युवक डांस कर रहे थे। घराती पक्ष के भी कुछ युवक डांस करने लगे। इसपर बारातियों ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में घराती पक्ष के लालू यादव का सिर फट गया। युवक का सिर फटते ही बारात में भगदड़ मच गई। तमाम बाराती भाग गए। घरातियों ने बारात में आए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने दूल्हा समेत 12 लोगों को बंधक बना लिया। सभी को एक कमरे में बंदकर घायल युवक को लेकर अस्पताल चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुबह दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन