फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Apr 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया पूरे आजम गांव के पास से 30 मार्च को महिला से नकदी व मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 30 मार्च की दोपहर को खुटहन थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव की अनीता रिश्तेदार के साथ खुटहन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपये निकालकर दवा लेने के लिए शाहगंज आ रही थी। पूरे आजम के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसको धमकाकर रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया। सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उनसे लूट के मोबाइल के अलावा, असलहा, कारतूस, दो बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गये तीनों आरोपी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed