{"_id":"5acbb6e04f1c1bb5588b4703","slug":"152330006713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में ननिहाल आया किशोर लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में ननिहाल आया किशोर लापता, अपहरण की आशंका
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में अपने नाना के घर शादी में शामिल होने आया एक किशोर अबुझ हाल में लापता हो गया। किशोर के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस किशोर का पता लगाने में जुट गई है।
कमालपुर गांव निवासी लालमोहम्मद के घर आठ अप्रैल को शादी थी। शादी में लालमोहम्मद का नाती सुहेल (14) पुत्र सर्फराज गाजियाबाद से आया था। वह रविवार की रात अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों ने किशोर के अपहरण की आशंका जताई है। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सुहेल अपने माता-पिता के साथ एक सप्ताह पहले ही ननिहाल आया था। रविवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद निकाह की रस्म पूरी हुई। रात में करीब नौ बजे परिवार के लोग किसी काम से सुहेल की तलाश करने लगे तो वह नहीं मिला। पहले तो लोगों ने सोचा की भीड़ में इधर उधर कहीं होगा। लेकिन रात में बारात वापस लौट गई। भीड़ कम हुई तो भी सुहेल का पता नहीं चला। सुबह भी उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक हार कर परिवार के लोगों ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को तहरीर दी। दूसरी ओर शनिवार की रात लगभग आठ बजे से ही बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर तंबू डाल कर दातून बेचने वाला एक परिवार भी अचानक गायब हो गया। परिजनों की आशंका उसी पर है कि कहीं उसी ने सुहेल को गायब तो नहीं कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।