{"_id":"5ac678564f1c1bc3618b5bfc","slug":"1522956379149-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने बैंक से उड़ाए 49 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने बैंक से उड़ाए 49 हजार
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूबीआई की महराजगंज शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे एक खाताधारक से जालसाज ने 49 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के सहारे जालसाज की तलाश में जुट गई है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी दशरथ सिंह यूबीआई की महाराजगंज शाखा में दोपहर डेढ़ बजे बैंक में रुपये जमा करने आए थे। दशरथ सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह के खाते में 50 हजार और पुत्री दीक्षा सिंह के खाते में 20 हजार जमा करने के लिए पर्ची भरकर काउंटर पर पहुंचे। कैशियर को उन्होंने जमा पर्ची दी तो पता चला कि उनकी पत्नी साधना सिंह के खाते से पैनकार्ड लिंक नहीं था। कैशियर ने कहा कि पचास हजार जमा करने के लिए पैनकार्ड जरूरी है। अगर पैन नहीं है तो रकम एक हजार कम कर के 49 हजार जमा करें।
दशरथ सिंह ने दूसरी पर्ची जो अपनी पुत्री के नाम वाली पर्ची कैशियर को दे दी और पचास हजार रुपये के बंडल से एक हजार रुपये निकालकर दूसरी पर्ची भरने के लिए बगल में मौजूद अपरचित युवक से कहा। युवक ने पर्ची भरने के साथ रुपये फिर से गिनने को कहा जिसपर दशरथ ने रुपये गिनने के लिए उस युवक को पकड़ा दिया। वह बेटी के खाते में 20 हजार रुपये जमा करने के बाद पीछे मुड़कर देखे तो रुपये लेकर युवक फरार हो चुका था। उन्होंने शोर मचाया तो बैंक के कर्मचारी और गार्ड ने काफी खोजबीन की लेकिन जालसाज का पता नहीं चला।