फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ओमान में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

ओमान में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में सीजेएम के आदेश पर कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जलालुद्दीन निवासी कलीचाबाद थाना लाइन बाजार ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि मुफ्ती मोहल्ला निवासी बाबर ने उससे कहा कि उसके नजदीकी सिराज निवासी सराय ख्वाजा का परिचय ओमान देश के कुछ एजेंटों से है। सिराज बेरोजगार नवयुवकों को नौकरी दिला सकते हैं। वादी ने अपने लड़के इसरार को विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही जिस पर आरोपियों ने वादी को झांसा देकर उससे एक लाख 20 हजार रुपये 10 जून 2017 को लिया। जब नौकरी नहीं लगी तो वादी ने आरोपियों से तगादा किया। आरोपियों ने उसे फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बना कर दे दिया और कहा कि जल्द ही विदेश जाना होगा। काफी समय बाद भी विदेश नहीं भेजे तो वादी ने अपना रुपया मांगा तब आरोपियों ने गालियां व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दरखास्त दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed