{"_id":"5ac27f284f1c1bed618b5324","slug":"152269598113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत, चार घायल
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर और केराकत थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के मुताबिक, जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सयभवानीपुर गांव निवासी सोनू यादव (25) अपने छोटे भाई पंकज यादव (20) के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की सुबह सतहरिया की तरफ जा रहे थे। मछलीशहर कोतवाली के भरहुपुर गाँव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से विनोद सिंह (40) पुत्र राम आधोर सिंह निवासी ग्राम खजुरहट थाना मछलीशहर आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य हादसा में बाइक से गिरने से सिकरारा थाना के मल्लनपुर गाँव निवासी प्रमिला (30) पत्नी धर्मेंद्र घायल हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।केराकत प्रतिनिधि के मुताबिक, जौनपुर लाइन बाजार क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी राजा तालाब निवासी आदर्श गुप्ता पुत्र रघुवीर गुप्ता 22 वर्ष बोलेरो से केराकत आए थे। रात्रि करीब 9 बजे वापस जाते समय शहाबुद्दीनपुर गांव के मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।