फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक ही रात चार भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

एक ही रात चार भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

Mon, 02 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी/गौराबादशाहपुर। चंदवक और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से शनिवार की रात चार भैंस तस्कर पिकअप पर लाद ले गए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो तस्कर पथराव करते फरार हो गए। पशु तस्करों की ओर से किए गए पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में पिकप सवार तस्कर पन्नलाल राजभर के घर रात में पहुंचे। दरवाजे पर बंधी उनकी भैंस तस्करों ने पिकअप पर लाद लिया। राजनारायण के दरवाजे पर बंधी भैंस को भी पिकअप में लाद लिया। इतने में किसी की नींद टूटी तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने पीछा किया तो तस्करों ने गाड़ी के अंदर से पथराव कर दिया। ग्राम प्रधान सुदामा राजभर ने पिकप को रोकना चाहा तो पिकप चालक ने उनपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। ग्राम प्रधान गड्ढे में कुदकर किसी तरह जान बचाए। इसी थाना क्षेत्र के मैरादखान गांव निवासी संजय राय की भैंस भी तस्करों ने गाड़ी में लाद लिया। संजय ने पीछा किया तो तस्करों ने पथराव कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के बलुवा बरईछ गांव निवासी जय प्रकाश नाविक की भैंस रात में पिकअप सवार लाद ले गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed