{"_id":"5abd3bd74f1c1bee618b46b5","slug":"15223513269-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न का वाद दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न का वाद दर्ज
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को खुद गिरफ्तार करने में असफल पुलिस अब पड़ोसियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करके आरोपी का सुराग हासिल करना चाहती है। पीड़ित अध्यापक की दरखास्त पर सीजेएम ने बक्सा थाना के एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर थाने से आख्या तलब की है। बक्शा थाना क्षेत्र के गोरियापुर निवासी सुनील यादव ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। पड़ोस के एक लड़के को पुलिस तलाश कर रही थी। 5 मार्च 2018 को 8:30 बजे सुबह जब वह घर से मोटरसाइकिल से स्कूल के लिए निकले, तो रास्ते में बख्शा थाने के एसआई प्रमोद कुमार यादव व दो अन्य सिपाही जबरन गाड़ी रोक लिए और कहा कि पड़ोसी अभियुक्त को पकड़वाओ नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। पठन पाठन बाधित होने का हवाला देने के बावजूद काफी देर तक रोके रहे। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, तब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन