फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने खाया विषाक्त पदार्थ

शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 22 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा नौ के छात्र ने शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है। वह इलाके के एक निजी स्कूल में कक्षा नौै का छात्र है। मंगलवार को दोपहर छात्र स्कूल से घर लौटा और बस्ता घर पर रखकर सिवान की तरफ चला गया। पंपिंगसेट पर जाकर उसने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसके शरीर में जहर का असर होने पर वह जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था। उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति की नजर किशोर पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिससे पता चलता है कि स्कूल में शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जान देने की कोशिश की है। सुसाइड नोट में किशोर ने लिखा है कि स्कूल में एक छात्र से उसकी मारपीट हो गई थी। इस पर स्कूल के शिक्षक दोनों छात्रों को एक कमरे में ले गए। कमरा बंद कर उसकी बेतरह पिटाई की जबकि दूसरा छात्र शिक्षक के गांव का था, इस नाते उसे सिर्फ दो तमाचा मारकर छोड़ दिया। जिस छात्र से उसका विवाद हुआ उसी के सामने पिटाई करने को वह बरदाश्त नहीं कर पा रहा है। मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सभी सदस्य छात्र के साथ इलाहाबाद स्थित अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed