फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मंदिर से टकराई बस, लोगों ने फोड़ा शीशा

मंदिर से टकराई बस, लोगों ने फोड़ा शीशा

Thu, 22 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी से लखनऊ जा रही कैंट डिपो की बस बुधवार को लाइनबाजार चौराहे के निकट एक मंदिर की दीवार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया।

वाराणसी से सवारी लेकर लखनऊ की तरफ जा रही कैंट डिपो की बस लाइनबाजार पहुंची थी तभी चालक ने बस को नो एंट्री एरिया में मोड़ दिया। लाइनबाजार चौराहे से टीडी कालेज रोड से बस लेकर जा रहा था। बस चौराहे के पास पहुंची थी तभी चौरा माता मंदिर की दीवार से टकरा गई। आस पास के लोगों ने शोर मचाया। बस में सवार यात्री भी हल्ला मचाने लगे। इससे घबड़ाकर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने बस का शीशी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवहन निगम के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारी बस को लेजाकर वर्कशाप में खड़ी कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक चालक नशे में था। थानाध्यक्ष लाइनबाजार का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed