फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पथराव कर भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

पथराव कर भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

Mon, 03 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बगेरवा गांव से शनिवार की रात पथराव कर एक भैंस पिकअप पर लादकर तस्कर फरार हो गए। पशु तस्करों के खौफ से पशुपालक भयभीत हैं। बगेरवा गांव निवासी निवासी श्याम नारायण यादव की भैंस उनक घर के सामने बंधी थी। उनका घर सड़क के किनारे है। करीब आधी रात को एक पिकअप उनके घर के सामने आकर रुकी। उसमें से तीन की संख्या में तस्कर नीचे उतरे। दरवाजे पर बंधी उनकी कीमती भैंस खोलकर तस्कर पिकअप में लाद रहे थे तभी श्यामनारायण की नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि उनकी भैंस को लोग पिकअप में लाद रहे थे। उन्होंने शेर मचाया तो गांव के लोग जुट गए । ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख पशु तस्करों ने पथराव कर दिया जिससे भीड़ लाचार हो गई और तस्करों ने आराम से भैंस को लादकर ईंट पत्थर बरसाते फरार हो गए। ग्रामीणों ने आगे चौराहे पर तैनात पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने दावा किया कि चौराहे से कोई भैंस लदी पिकअप नहीं गुजरी है। सुबह थाने पर सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed