Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आखिर तीन दिन से फैक्ट्री में क्या तलाश रही आयकर टीम?

आखिर तीन दिन से फैक्ट्री में क्या तलाश रही आयकर टीम?

Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सतहरिया स्थित अभिनव स्टील फैक्ट्री में बीते तीन दिनों से आयकर अधिकारियों की टीम ने डेरा डाला है। गेट अंदर से बंद है। दूध और सब्जी वाले को छोड़कर कोई आ जा नहीं सकता है। सूत्रों का कहना है कि आयकर की टीम कंपनी के लेजर और बाउचर का मिलान कर रही है। एक-एक दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है।

अभिनव स्टील फैक्ट्री में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे आयकर विभाग के सात वाहनों से 20 से 25 अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे। पूरी फैक्ट्री को अपने कब्जे में ले लिया। अंदर से ताला बंद करवा दिया और कर्मचारियों के मोबाइल तक कब्जे में ले लिए। वरिष्ठ आईएएस अरविंद सिंह देव से कनेक्शन जोड़ते हुए कागजात की छानबीन की जाती रही। पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग के अधिकारी न तो बाहर निकल रहे है और न ही किसी को भीतर जाने की इजाजत है। फैक्ट्री के भीतर केवल सब्जी और दूध वालों ही जा सकते हैं। खाना, पीना सहित अन्य दैनिक क्रियाएं आयकर अधिकारी भीतर ही कर रहे हैं। अंदर क्या हो रहा है यह किसी को मालूम नहीं है। दिन भर मजदूरों से गुलजार रहने वाली कंपनी में सन्नाटा पसरा है। काम करने वाले रोज आ रहे हैं लेकिन वापस हो जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारी कम्प्यूटर के अलावा लेजर, बाउचर का मिलान कर रहे हैं। कंप्यूटर के रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। कंपनी के कुछ जिम्मेदार अधिकारी शुक्रवार को इलाहाबाद से आए। आयकर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed