{"_id":"5aa6cfac4f1c1bb2758b50f5","slug":"152088182115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने अस्पताल में तोड़ा दम, प्रेमी की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने अस्पताल में तोड़ा दम, प्रेमी की हालत नाजुक
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर /घनश्यामपुर। शादी की राह में रोड़ा बने परिजनों से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खाने वाली युवती ने दूसरे दिन वाराणसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि प्रेमी युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बदलापुर में एक गांव निवासी युवक और कस्बा निवासी युवती ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिए थे। दोनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि युवती की हालत नाजुक देख रविवार को ही यहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। बीएचयू में इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों घर से गायब भी हो गए थे। उस मामले में लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार का केस भी दर्ज किया है। चर्चा है कि लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। इसी बात से दोनों परेशान थे। रविवार को सुबह बदलापुर स्थित श्रीकृष्ण जूनियर हाईस्कूल के मैदान में रोज की तरह क्रिकेट खेलने पहुंचे युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तभी थोड़ी देर बाद पता चला कि युवती ने भी घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया था।