{"_id":"5aa580f84f1c1b68248b4a46","slug":"152079613611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, भर्ती
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के युवक और युवती नें रविवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। युवती को एक निजी अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी युवक और बदलापुर कस्बा निवासी एक युवती के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 10 जनवरी 2016 को दोनों घर से लापता भी हो गए थे। उस घटना में लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार का केस 13 जनवरी 2016 को दर्ज किया था। हालांकि बाद में लड़की नो कोर्ट में बयान दिया कि वह अपने से लखनऊ चली गई थी और वहां एक दिन रहने के बाद वापस चली आई थी। उसके साथ ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। युवक प्रतिदिन की तरह रविवार को भी बदलापुर स्थित श्रीकृष्ण नगर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचा था। इसी खेल के मैदान से कुच दूरी पर युवती का घर भी है। युवक रविरा को अन्य खिलाडिय़ों से करीब एक घंटे पहले छह बजे ही मैदान पर पहुंच गया था। उसके साथी बाद में मैदान पर पहुंचे तो देखा युवक उल्टी कर रहा था। उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो डाक्टर ने बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही पता चला कि लड़की ने भी घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया है। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जान देने की कोशिश की है।