{"_id":"5aa2d6834f1c1b9f758b4963","slug":"15206214241820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रक में लगी आग, 20 लाख का बीड़ी का पता जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रक में लगी आग, 20 लाख का बीड़ी का पता जलकर राख
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास शुक्रवार को दोपहर भदोही से जौनपुर की तरफ जा रहे बीड़ी बनाने के काम आने वाला तेंदू का पत्ता लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक पर लदा करीब 20 लाख से अधिक कीमत का तेंदू पत्ता जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मिर्जापुर चुर्क से बीड़ी का पत्ता लादकर जौनपुर जा रहा ट्रक गंधौना के पास एक ढाबे के पास रुका था। इसी दौरान ढाबे पर चाय पी रहे ट्रक चालक रमेश यादव को किसी ने सूचना दी कि ट्रक के तिरपाल में आग लगी है। चालक और खलासी दोनों ने बाल्टी से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। चालक ने होशियारी दिखाई और फौरन ट्रक चालू कर सड़क किनारे खाई में उतार दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। थोड़ी देर में फायरब्रिगेड की दो दमकल पहुंची लेकिन किसी भी गाड़ी में पानी नहीं था। सिपाही वकील सिंह ने ढाबा मालिक से कह कर पानी भरवाया। आग पर काबू पाया गया तबतक ट्रक में लदा सारा पत्ता जलकर राख हो गया। ट्रक में जौनपुर शहर के ख्वाजगी टोला निवासी बीड़ी कारोबारी विष्णु प्रताप तेंदू पत्ता लदा था। विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक मेें लदे बीड़ी पत्ते की कीमत 20 लाख से अधिक थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।