{"_id":"5aa02a234f1c1b4d588bbfd9","slug":"152044622215-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में महिला की पिटाई
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कायस्थाना मोहल्ले में खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कायस्थाना मोहल्ला निवासी प्रियंका सिंह का बेटा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बगल स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची प्रियंका (38 ) पत्नी रजनीश सिंह अपने तथा अन्य बच्चों को समझाने लगी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दूसरे बच्चों के परिजनों से विवाद हो गया। नोक झोंक के दौरान दूसरे पक्ष के मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन