फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मामूली विवाद में मारपीट, छह घायल

मामूली विवाद में मारपीट, छह घायल

Wed, 28 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ां। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से एक एक लोग को हिरासत में लिया है।
भोरापुर गांव निवासी विनोद सिंह और भैयालाल पांडेय के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विनोद सिंह ने नशे में धुतहोकर गालीगलौज किया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी।देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे जिसमें एक पक्ष से विनोद सिंह (40), नगीना सिंह (38), पंकज सिंह (19) व दूसरे पक्ष के भैयालाल पाण्डेय (52), वकील पाण्डेय (40) व राकेश कुमार पाण्डेय (32) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो तरफ से घायल लोगो को अस्पताल पहुंचाया। एक तरफ से भाना सिंह दूसरे तरफ से धीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

महिला और उसकी दो बेटियों को पीटा
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौना गांव में सोमवार की देर शाम मनबढ़ पट्टीदारों ने महिला और उसकी दो बेटियों को मारपीटकर घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी रवींद्र पटेल की पत्नी उर्मिला (40) ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की शाम घर के पुरुष बाजार गए थे। वह अपने दोनों बेटियों के साथ घर पर मौजूद थी। वह पशुओ की नाद साफ कर रही थी। नाद में संदिग्ध वस्तु मिलने पर वह बोल रही थी तभी पट्टीदारों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए दौड़ी बेटी पूनम (17) और सहारा (8) को भी मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम पटेल, दिनेश पटेल, रविकांत पटेल, प्रशांत पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed