फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवैध कब्जा हटवाने गई एंटी भू माफिया टीम बैरंग लौटी

अवैध कब्जा हटवाने गई एंटी भू माफिया टीम बैरंग लौटी

Tue, 27 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मछलीशहर तहसील के परगना मुंगरा के बड़ागांव में ग्राम समाज के नवीन परती खाते की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने रविवार को
तहसीलदार मछलीशहर के नेतृत्व में गई एंटी भूमाफिया टीम बैरंग वापस लौट गई।
उक्त ग्राम के ग्राम समाज के नवीन परती खाते की आराजी पर गांव के दबंगों द्वारा अबैध कब्जा कर स्थाई निर्माण किए जाने पर ग्राम प्रधान/अध्यक्ष भूमि प्रबंध समिति ज्योति सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो दबंग एकजुट होकर उलझ गए और धमकी देने लगे। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस व लेखपाल को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचकर निर्माण को रोकवा दिया। पुलिस के लौटते ही दबंगों ने पुन: निर्माण शुरू कर दिया। जिसके बाबत प्रधान ज्योति सिंह ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण रोकवाने की मांग की। सोमवार को पुलिस बल के साथ तहसीलदार के नेतृत्व में एंटी भू माफिया टीम बड़ागांव पहुंची। लेकिन बगैर कब्जा हटवाए टीम वापस लौट गई। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। तहसीलदार संतोष सोनकर ने बताया कि उक्त ग्राम समाज की आराजी पर कब्जा करने वाले राम जी, दिनेश कुमार, राज कुमार पुत्रगण शिव शंकर द्वारा उक्त आराजी को लेकर उप जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद दाखिल किया गया है। जिसका निस्तारण हो जाने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed