{"_id":"5a8f13c34f1c1b2a788b74e8","slug":"151932636510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप, केस दर्ज
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा बाजार निवासी राकेश सोनी (40) की गुरुवार को अबूझ हालत में मौत हो गई। मृतक की भाभी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के विरोध में तिलोरा बाजार में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घंटे भर बाद जाम समाप्त कराया।
तिलोरा बाजार निवासी राकेश की भाभी विमला देवी का आरोप है कि राकेश दोपहर में घर से बाजार की तरफ गए थे। वह शाम को करीब 5 बजे लौटकर आए तो बरामदे में पहुंचते ही जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विमला देवी का आरोप है कि राकेश की शराब पिलाकर हत्या की गई है। घटना के विरोध में लोगों ने तिलोरा बाजार में सड़क जाम कर दिया। घंटेभर बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोनहरा गाँव निवासी मुनिराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।