फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रक की चपेट में आने से बहू की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बहू की मौत

Fri, 23 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गाँव में एनएच 56 पर स्थित नहर की पुलिया के पास बाइक से मुड़ते समय बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार बदलापुर खुर्द निवासी बबिता गुप्ता (26) पत्नी विजय गुप्ता की मौत हो गई और बाइक चालक मृतका के ससुर शिवशंकर गुप्ता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रही ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बदलापुरखुर्द निवासी शिवशंकर गुप्ता अपनी बहू को बाइक से दवा दिलवाने बदलापुर आए थे। दवा दिलवाकर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही नहर की पुलिया की तरफ मुड़ ही रहे थे कि बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार बबिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में ससुर शिवशंकर सामान्य रुप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बबिता के तीन बच्चे अंशिका पाँच वर्ष, शिवांश तीन वर्ष तथा खुशी एक वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed