फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक ही मंडप में हुई शादी

एक ही मंडप में हुई शादी

Tue, 20 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एक ही मंडप में एक तरफ निकाह पढ़वाया गया तो दूसरे कोने में सप्तपदी का मंत्रोच्चार होता रहा। यह नजारा टीडी कालेज के स्टेडियम का है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना -के तहत 120 जोड़ों की विवाह हुआ। समारोह गंगोजमुनी तहजीब की मिसाल बन गया क्योंकि एक तरफ सात फेरों की वेदियां सजी थीं तो दूसरी ओर निकाह पढ़ाया जाता रहा। उपहार में प्रत्येक जोड़े को 24 सामान दिए गए। आशीर्वाद देने सांसद व विधायक भी पहुंचे।

सामाजिक समरसता के तहत समाज के सभी वर्गों की गरीब कन्याओं के हाथों में मेंहदी रचवाकर उनका घर बसाने की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 बेटियों का उनकी अपने धार्मिक और सामाजिक रीति के अनुसार विवाह कराया गया। एक ही मंडप में एक तरफ पं. महेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में 115 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से कराया गया तो दूसरी ओर मौलाना मोहम्मद तहजीब आलम ने पांच जोड़ों का निकाह पढ़वाया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस वैवाहिक समारोह में वर-वधू को आशीष देने जिले के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सांसद केपी सिंह ने विवाह प्रणाणपत्र देते हुए कहा यह सरकार की सराहनीय योजना है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि प्रत्येक जोडे़ के विवाह 35 हजार रुपयेे खर्च किये जा रहे है। इसमें 20 हजार रुपये दुल्हन के खाते में जमा करा दिए गए हैं जबकि 10 हजार रुपये के उपहार दिए गए हैं, जिसमें दुल्हन के शृंगार की सामग्री और बिस्तर आदि शामिल हैं। पांच हजार रुपये समारोह के आयोजन पर खर्च किए गए हैं। इस तरह के आयोजन ब्लाक स्तर पर भी किये जायेंगे। विधायक जफराबाद हरेंद्र सिंह, मछलीशहर के सांसद के प्रतिनिधि विजय चंद्र पटेल, नगर विकास राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, पीडी पीके राय, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, विमल दुबे, जयनारायन सचान, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed