फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुष्कर्म पीड़ित ने युवती ने सीएम और डीजीपी से लागाई गुहार

दुष्कर्म पीड़ित ने युवती ने सीएम और डीजीपी से लागाई गुहार

Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शादी का झांसा देकर यौन शोषण की पीड़ित अंबेडकर नगर जिले की युवती ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने कहा है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। उसने 18 फरवरी को उसकी शादी रोकने के लिए उसने गुहार लगाई है।

पीड़ित की तहरीर पर सरपतहा पुलिस ने पहले ही अतरडीहा गांव निवासी विनोद कुमार मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसने एसपी समेत आईजी, डीजीपी और सीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट ने भी उसका बयान दर्ज किया है। युवती ने बताया कि तीन फरवरी 2014 को वह वाराणसी जा रही थी। ट्रेन में उसकी विनोद से मुलाकात हुई। वह उस वक्त काशी विद्यापीठ से पीएचडी कर रहा था। बाद में उसने उसने अपनी थीसिस लिखने के लिए उसे वाराणसी बुलवाया और वहां से अयोध्या ले गया। वहां एक मठ में शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण किया। बाद में मुकर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed