{"_id":"5a8335664f1c1ba4268ba28e","slug":"15185485323-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का एक आरोपी गया जोल, दूसरे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का एक आरोपी गया जोल, दूसरे की तलाश
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। रसूलपुर गांव नाले के पास रविवार की रात महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने सोमवार की रात में भी कई स्थानों पर दबिश दी।
सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार की रात शाहगंज से दवा लेकर अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रसूलपुर पुलिया के समीप नाले पर लघुशंका के लिए पति ने बाइक रोकी तभी बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंच गए पिस्टल दिखाकर पति को सड़क पर ही रोके रखा। महिला को झाड़ी के पीछे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बदमाश भागने से पहले महिला के पति का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पति ने बाइक का नंबर याद कर लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को घर से उठाकर थाने ले आई तो महिला ने उसकी पहचान कर ली। आरोपी कपसियां गांव निवासी मोजे यादव के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उसने अपने दूसरे साथी का नाम रसूलपुर गांव निवासी राहुल यादव बताया है, उसकी पुलिस तलाश कर रही है।