{"_id":"5a8099eb4f1c1b92268b99cf","slug":"151837765420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल कर दूसरों के बैंक खाते से रुपये चोरी करने वाले एक एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 10050 नकद और छह एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विजय बहादुर सिंह रविवार को प्रसाद तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह रुकने के बजाय रफ्तार तेज कर दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसने नाम मुबारक अली अंसारी निवासी ग्राम अमाहित थाना केराकत बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 एटीएम कार्ड और 10050 रुपया बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास सभी एटीएम कार्ड चोरी के हैं।