फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 11 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रजनीश यादव (25) पुत्र श्यामबहादुर सरायख्वाजा निवासी अपने साथी हीरालाल (26) पुत्र रामायण के साथ शहर में काम करता था। शुक्रवार की रात किसी वैवाहिक समारोह से दोनों बाइक से लौट रहे थे। लाइनबाजार थाना क्षेत्र केै केशवपुर के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के उचौरा के पास शनिवार को सुबह करीब पांच बजे कार सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। कार में सवार शिवपुर वाराणसी निवासी रामजी (45) और 28 वर्षीय चालक नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी राजपुरा जिला आगरा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी सतहरिया पहुंचाया गया। नरेंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed