फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नेता जी के कहने पर बिजली की सप्लाई नहीं की तो लाइनमैन को पीटा

नेता जी के कहने पर बिजली की सप्लाई नहीं की तो लाइनमैन को पीटा

Sat, 10 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खुद को मडिय़ाहूं विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले एक नेता के कहने पर रात में बिजली की सप्लाई नहीं करने पर शुक्रवार को रामपुर बाजार के पास संविदा लाइनमैन की जमकर पिटाई कर दी गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथी की पिटाई से गुस्साए विद्युत उपकेंद्र मडिय़ाहूं पर तैनात कर्मचारियों ने सभी पांच फीडरों की बिजली की आपूर्ति ठप कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपना दल के एक नेता और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर करीब पांच सौ गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन है। सुबह करीब 8:30 बजे वह रामपुर बाजार में नहर पुलिया के पास एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अपना दल मडिय़ाहूं के विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाइनमैन की दुकान पर ही जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरेरी थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा निवासी राकेश कुमार मुन्ना मिश्रा और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मडिय़ाहूं फीडर पर कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। एसडीओ विद्युत शिवशंकर ने कहा कर्मचारी के साथ ज्यादती हुई है। वह कर्मचारियों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed