फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूकान और मकान से लाखों की चोरी

दूकान और मकान से लाखों की चोरी

Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर/मीरगंज। गौराबादशाहपुर बाजार में गहने की दुकान और मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव में स्थित एक मकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन में जुट गई है।

गौरा गांव निवासी अमित गुप्ता की शिव शक्ति ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। इसी दुकान में वह मोबाइल रीचार्ज कूपन आदि का भी व्यवसाय करते हैं। अमित गुप्ता सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला कि पीछे के दरावजे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर रखे सामान बिखरे हुए थे। आरोप है कि 15 हजार के रीचार्ज कूपन, चांदी के प्लेट, चांदी के गिलास समेत लाखों के आभूषण चोर उठा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गयी है। पुलिस फुटेज के सहारे काफी देर तक छानबीन में जुटी रही। लेकिन चोरों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का शीघ्र पता लगा लिया जाएगा। और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव निवासी रमेश पांडेय का परिवार माघ मेला में गंगा स्नान के लिए इलाहाबाद गया था। सोमवार की रात दस बजे लोग वापस घर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था। पांच हजार नकदी, कीमती कपड़े, बर्तन गायब थे। बाक्स का ताला टूटा जरूर था लेकिन उसमें रखा आभूषण सुरक्षित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed