{"_id":"5a6635574f1c1b77268b5c25","slug":"15166479618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल किया पार
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर/रामपुर। अलग-अलग चोरी की घटनाओं में चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शुक्रवार की रात सुभाष यादव के परिवार के लोग शुक्रवार की रात गर्मी पड़ने की वजह से छत पर सोए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान की छत के सहारे ही धीरे से आंगन में उतर गए। कमरे में रखा सूटकेश और बक्से में रखे सोने और चांदी के जेवरात, बच्चों के फीस के लिए रखे 20 हजार नगद पार कर दिए। सुबह लोग बिखरे सामान देख अवाक रह गए। घर से थोड़ी दूर खेत में अटैची और बक्सा टूटा मिला। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधौना में चोरों ने रितेश यादव के कंप्यूटर सेंटर का शटर चाड़कर दो लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी आदि अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब सेंटर संचालक रितेश यादव वहां पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।