फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम प्रधान की बरामदी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी लगाया जाम

ग्राम प्रधान की बरामदी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी लगाया जाम

Tue, 16 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो
ग्राम प्रधान की तलाश के दूसरे दिन भी चक्का जाम
भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर/बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मछलीशहर में सुजानगंज पड़ाव के पास हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर घंटेभर बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। लगातार तीन दिन तक नहर में हुई खोजबीन के बाद भी ग्राम प्रधान का कहीं पता न चलने पर पुलिस भी हैरत में हैं।
ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिंद की कार शनिवार की देर शाम अढ़नपुर गांव के निकट नहर में गिर पड़ी थी। पुलिस ने रात में जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल लिया लेकिन ग्राम प्रधान का पता नहीं चल सका। पुलिस और लोगों को भी शक था कि ग्राम प्रधान पानी में बह गए होंगे। तीन दिनों तक पुलिस ने घटना स्थल से लेकर दस किलोमीटर आगे तक कई जगह जाल डलवाकर खोजबीन की लेकिन ग्राम प्रधान का पता नहीं चला। ग्राम प्रधान की तलाश लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मछलीशहर में सुजानगंज पड़ाव के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद और पहुंचे एसडीएम विमल कुमार दुबे पहुंचे और खोजने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई गणेश कुमार बिंद की तहरीर पर पराहित गांव निवासी संतराम यादव व सभाजीत यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। नहर का पानी हेड से बंद कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीएम के आश्वासन पर घंटेभर बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
सुजानगंज/मछलीशहर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर के गायब प्रधान की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को सुजानगंज ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। कोतवाली पहुंचकर भी प्रधानों ने हल्ला मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जुटे प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर साथी की बरामदगी नहीं होती है तो प्रधान संघ सड़क पर उतरेगा। ग्राम प्रधानों ने मछलीशहर कोतवाली पहुंचकर भी हो हल्ला मचाया। इस दौरान दिनेश मिश्र, संतोष सिंह पिंटू पांडेय, पिंटू शुक्ल, संतोष द्विवेदी ,रविंद्र यादव, साधु यादव, रज्जन मिश्र सीहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे। कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि प्रधान का पता लगाने के लिए पुलिस की कईँ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द से जल्द बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed