{"_id":"5a59084b4f1c1bf2408b4857","slug":"151578444819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं की अबूझ हालत में मौत, फंदे पर लटकती मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विवाहिताओं की अबूझ हालत में मौत, फंदे पर लटकती मिली लाश
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में और मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में दो विवाहिताओं की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। एक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला तो दूसरे की लाश घर से दूर पेड़ पर फंदे से लटकती पाई गई। दोनों मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव निवासी मनीष अग्रहरि की शादी जफराबाद थाना क्षेत्र के शेखबाड़ा गांव निवासी जागृति के साथ 18 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के बाद जागृति को एक बेटी हुई। मनीष अपने मां-बाप से अलग अपने दूसरे मकान पर रहता था। सुबह मनीष घर से बाहर दूध लेने गया था। वापस आया तो देखा कि पत्नी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही है। आनन-फानन में लोगों की मदद से अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए मारने का लगाया। उसके पूर्व पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को मृतका के भाई शिवम ने शादी के बाद से ही दो लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पति, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पुरउपुर गांव निवासी ललिता पटेल (26) ने घर से सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घर में ललिता को न देख परिजन खोजबीन करते वहां पहुंचे तो फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली। घर में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। मृतका के भाई राजेश पटेल ने तहरीर दी कि उसकी बहन की शादी 2010 मे परउपुर निवासी धर्मेंद्र पटेल के साथ हुई थी। मृतका को दो बच्चे आर्यन (5) व पुत्री (एक) हैं। धर्मेंद्र मुंबई में काम करता है। घर पर सास, ननद रहती हैं जो उसकी बहन को प्रताड़ित करती थीं। राजेश की तहरीर पर सास, पति और ननद के विरुद्ध पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।