{"_id":"5cc4ad88bdec22072a551bc1","slug":"151556393352-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राइस मिल से 412 बोरी सरकारी चावल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक राइस मिल से 412 बोरी सरकारी चावल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौगीपुर में शुक्रवार की रात एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार मड़ियाहूं ने सूरज राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान 412 बोरी सरकारी चावल बरामद किया । शनिवार की भोर तक जांच चलती रही। लिखा पढ़ी के बाद चावल को काजीपुर गोदाम पर रखवाया गया।
जौगीपुर गांव में चंद्रभान यादव की राईस मिल है । देर रात उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर को सूचना मिली कि मिल पर भारी मात्रा में चावल की हेराफेरी की जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार संजीव कुमार राय ,नायब तहसीलदार अजय मौर्या व आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह आदि अधिकारियों को तत्काल मिल पर छापेमारी का निर्देश दिया। टीम पहुंचते ही कर्मचारी व मालिक मौके से फरार हो गए। लेकिन मिल से 412 बोरी सरकारी चावल बरामद हुआ। अधिकारियों ने चावल को ट्रैक्टर पर लादकर मड़ियाहू काजीपुर स्थित गोदाम पर लाए। शनिवार की सुबह गोदाम पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने आपूर्ति निरीक्षक को संबंधित मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।