फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठ महीने से किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म

आठ महीने से किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म

Thu, 28 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
आठ महीने से किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब खुलकर सामने आया जब आरोपी ने गर्भवती किशोरी के आठ माह के गर्भ को अस्पताल में ले जाकर डिलिवरी करा दिया। दुष्कर्म का आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। परिवारवालों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत किया है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर दो बच्चों का बाप अपने हवस का शिकार बनाता रहा। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो वह बुधवार को उसके घर गया और उसकी मां से फ्री में गैस कनेक्शन मिलने की बात कहते हुए कहा कि आधार कार्ड के साथ लड़की को भेज दो तो गैस सिलेंडर मिल जाएगा। उसके बाद लड़की को लेकर वह मड़ियाहूं के एक हॉस्पिटल में पहुंचा जहां इलाज के नाम पर उसका ऑपरेशन कराकर 8 माह का बच्चा पैदा कराया। देर शाम जब लड़की घर नहीं आई तो उसकी मां ने आरोपी को फोन किया तो उसने बताया कि अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मां जब कुछ औरतों के साथ हॉस्पिटल पहुंची तो वहां नवजात देख दंग रह गई। मामला बिगड़ता देख आरोपी दो बच्चे का बाप मौके से फरार हो गया। गुरुवार को नाबालिग किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस उसे शुक्रवार को पुन: आने को कहकर समझौता करने का दबाव बना रही है। इस संबंध में सीओ अवधेश कुमार शुक्ला का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed