{"_id":"5a5272b24f1c1bd1178b56e1","slug":"151535292810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास रविवार की शाम कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मो. सुनीर (35) निवासी शेखपुर सरपतहां अपनी पत्नी मुनाकिल (30) के साथ बाइक से ससुराल मार्टीनगंज थाना पव ई आजमगढ़ से घर लौट रहे थे। अरसिया मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए। बाइक के पीछे बैठी महिला दाहिनी तरफ सड़क पर गिरी और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पति मो. सुनीर को हल्की चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।