{"_id":"5a4e7c534f1c1bd1178b4e5d","slug":"15150932457-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक पर युवक को पीटा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बरसठी थानाक्षेत्र के राजापुर परियत गांव निवासी आनंद तिवारी गुरुवार को ब्लाक कार्यालय मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान गोपालपुर गांव के अश्वनी कुमार पाठक अपने साथियों के साथ पहुँचे और आनंद को किसी बहाने से बाहर बुला लिया। जहां अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद कुछ कर्मचारियों व प्रधानों ने बीच बचाव किया। अनुमान है कि आनंद ने कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत में बने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। जिससे नाराज लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन