फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जालसाजों ने उड़ाए लाखों के आभूषण

जालसाजों ने उड़ाए लाखों के आभूषण

Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के महुआरी गांव मे बुधवार को दोपहर भिक्षा मांगने के बहाने पहबुंची पांच की संख्या में जालसाज महिलाओं ने सास और बहू को झांसा देकर लाखों रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गई। महिलाओं के जाने के बाद दोनों को ठगे जाने का एहसास हुआ। परिजनों को सूचना दी तो खोजबीन शुरू हुई लेकिन जालसाज महिलाओं का पता नहीं चल सका।

महुआरी गांव मे मेहीलाल के घर पर बुधवार को उनकी पत्नी मीरा देवी व बहू सुशीला मौजूद थीं। दोपहर मे पांच की संख्या में महिलाएं भिक्षा मांगने के बहाने उनके घर पहुंचीं। बातों बातों मे उन्होने घर मे सुख वैभव के लिए आभूषण की पूजा करने के लिए मांग लिया। बहू ने सोने की मांगटीका, झाली, पैजन व सोने की चेन उनको दे दी। महिलाओं ने कहा कि दो घंटे बाद पूजा-पाठ करके उन्हें लौटा देंगी। दो घंटे बाद महिलाएं नही लौटीं तो सास बहू को लगा की वह ठगी का शिकार हो गई। परिजन इधर उधर दौड़ कर पता लगाने का प्रयास किया पर महिलाएं पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed