फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चिकित्सक से लूटे आठ हजार

बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चिकित्सक से लूटे आठ हजार

Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/केराकत। अमहित गांव के पास रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर धमकाकर एक चिकित्सक से आठ हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद हवाई फायंरिंग करते हुए फरार हो गए। हवाई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मामले को लेनदेन का विवाद बता रही है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के अमहित गांव निवासी डा. सुरेश पेशे से चिकित्सक हैं। वह चंदवक थाना क्षेत्र के बजरडीहा मोड़ पर क्लीनिक चलाते हैं। रविवार की देर शाम क्लीनिक बंद कर मोटरसाइकल से घर लौट रहे थे। वह अपने गांव में घर से पांच सौ मीटर पहले ताल के पास पहुंचे थे तभी दो बाइक पर छह की संख्या में सवार पीछे से आए और हवाई फायरिंग करते हुए चिकित्सक को रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और दूसरे ने बैग और मोबाइल छीन लिया। चिकित्सक की बाइक भी लूट ली। बदमाश बाइक, रुपये और मोबाइल लूटकर देवगांव की तरफ फरार हो गए। किसी उधर गोली की आवाज बस्ती तक पहुंची तो गांव के लोग दहशत में आ गए। किसी तरह पीड़ित डाक्टर पैदल घर पहुंचे तो परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और लौट गई। बाइक उसी रास्ते पर कुछ देर बाद लावारिस हाल में मिली। कोतवाली प्रभारी प्रशांत कुमार का करना है कि मामला लेनदेन के विवाद से जुड़ा है। प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अगर घटना सही होगी तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed