फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धान कुटने वाली मशीन में फंसकर बालक की मौत

धान कुटने वाली मशीन में फंसकर बालक की मौत

Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर (बटउवा) गांव में सोमवार को धान कूटने वाली मशीन में फंसकर दस साल के एक बच्चे की की मौत हो गई। हादसे से मुहल्ले में मातम छा गया।

सरोखनपुर गांव निवासी हरीलाल के दरवाजे पर धान की कुटाई की जा रही थी। इसके लिए ट्रैक्टर से धान कूटने की मशीन चलाई जा रही है। पड़ोस के रमाशंकर यादव का दस वर्षीय बेटा आयुष उर्फ गोलू भी वहां खेलते हुए मशीन के पास पहुंच गया। वह मशीन के पास खड़ा था होकर धान की कुटाई देखने लगा। इसी बीच उसकी शाल मशीन के साफ्ट में फंस गई। लोगों ने तुरंत मशीन बंद की लेकिन जब तक मशीन पूरी तरह बंद होती तब तक वह उसमें खिंच गया और बुरी तरह घायल हो चुका था। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इससे पूरे मुहल्ले में मातम छा गया। उसके घर में तो कोहराम ही मच गया। सूचना पर बदलापुर पुलिस भी पहुंच गई। आयुष अपने पिता की तीन संतानों में इकलौता बेटा था। भाई की मौत से उसकी दोनों बहनों करीना तथा करिश्मा सदमे में हैं। पिता रमाशंकर तथा मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू स्थानीय संत भंगड़दास शिशु मदिंर में कक्षा चार का छात्र था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed