{"_id":"5a4685634f1c1b96698bbd43","slug":"151457126913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दूकान और दो मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दूकान और दो मकान से लाखों की चोरी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के रामपुर और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरी की हुई अलग-अलग घटना में दो दूकान और दो मकान से चोरों ने आठ लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरफान अहमद की धनुहां रामपुर बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। चोर इस दुकान का शटर का ताला तोड़कर जींस पैंट, शर्ट ,टी-शर्ट आदि सामान लगभग दो लाख रुपए का सामान चोर उठा ले गए।
इसी बाजार में स्थित सुनील गुप्ता पुत्र बेचन लाल ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बीती रात उनके धनुहां स्थित आवास पर चहारदीवारी फांदकर चोर घर में घुसकर दो लाख दस हजार रुपया नकद , एक सोने की सिकड़ी, कंगन दो जोड़ा, मंगलसूत्र आदि सहित लगभग 3 लाख 50 हजार का सामान उठा ले गये। टूटा बाक्स घर से कुछ दूर पर फेंका हुआ मिला। बगल में स्थित जियालाल पुत्र मोलई हरिजन के मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। धनुहां गांव निवासी रामानंद तिवारी के घर का ताला तोड़कर घर में रखा जेवर व नगदी उठा ले गए। चोरों ने जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर कस्बे के सिनेमा गली सराय रूस्तम में स्थित मोबाइल की दुकान से रात को चोरों ने हजारों का माल पास कर दिया। दूकान के मालिक दयाशंकर पटेल निवासी भैरोपुर सुबह दूकान खोलने आए तो चोरी का पता चला। शटर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरे पड़े थे। बैट्री, इनर्टर, आठ मोबाइल समेत हजारों का माल गायब था।