फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के रामपुर कला की रहने वाली किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके सिर पर चोट पहुंचाई गई थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। किशोरी की निर्वस्त्र लाश पवांरा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह मिली थी। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रामपुर कला गांव की किशोरी की निर्वस्त्र लाश शुक्रवार को बरेठी गांव के सीवान में मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद पवारा के थानेदार विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म जैसी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। डॉग स्क्वॉड से भी कुछ सुराग मिले हैं। जिसपर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस को शक है कि घटनास्थल से दूर कही घटना को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed