फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गला दबाकर हुई थी अकरम की हत्या

गला दबाकर हुई थी अकरम की हत्या

Sun, 17 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कृपा शंकर नगर मोहल्ले में पिछले दिनों अकरम की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों का पता लगा लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी हत्या में उसके रिश्तेदार ही शामिल हैं।
विज्ञापन

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज मोहल्ला निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. अकरम का शव बुधवार को मछलीशहर कस्बे के कृपाशंकर नगर मोहल्ला स्थित उसकी ससुराल के पास कुएं से मिला था। शव देखकर ऐसा लगता था कि एक सप्ताह पहले ही उसकी हत्या कर लाश को कुएं में डाल दिया गया हो। शव को पटिया से बांधकर कुएं में डाला गया था। ससुराल के लोग घर से फरार हैं। घर में ताला बंद है। अकरम टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। वह छह दिसंबर को जौनपुर से अपनी ससुराल मछलाशहर आया था लेकिन लौटकर घर नहीं गया। कई दिन बीतने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था तो अकरम के पिता परिवार व आस पास के लोगों के साथ कृपाशंकर मोहल्ला स्थित अकरम की ससुराल में पहुंचे। पता चला कि वहां कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। लोग दरवाजे पर खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। तभी पास में स्थित कुएं से उठ रही तेज दुर्गंध से लोगों को शक हुआ। कुएं मेें देखा तो अकरम लाश उतराई हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास समेत चार के खिलाफ नामदज केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed