{"_id":"5a32c38b4f1c1ba12d8b894b","slug":"151327644217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग व मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग व मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। बीबीगंज बाजार के व्यवसायी पर फायरिंग कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया।
दस दिसंबर की दोपहर बीबीगंज बाजार के फर्नीचर व्यवसायी अरविंद की दुकान पर पांच की संख्या में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग का दिया। छह राउंड हुई फायरिंग में व्यवसायी बच गया। जिसपर बदमाश ने उसे हाकी और लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया था। व्यवसायी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के निवासी बदमाश व उसके चार अज्ञात साथियों पर पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। जिसे न देने पर प्राणघातक हमला किया गया। पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच में जुटी रही। गुरुवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र यादव पुत्र राम आसरे यादव निवासी मुल्लापुर, मीरपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।