{"_id":"5a32c29e4f1c1bc45b8bbf52","slug":"151327620510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक घर में घुसा, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक घर में घुसा, चालक घायल
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इटहरा में घर में घुसा ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर/सुजानगंज। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के पास जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गुरुवार की भोर में बेकाबू ट्रक एक घर में घुस गया। इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। सुजानगंज में हुई दूसरी दुर्घटना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस्ती जिले का निवासी ट्रक चालक भुअर गोस्वामी (50) खाली ट्रक लेकर प्रतापगढ़ से जौनपुर की ओर जा रहा था। गुरुवार को भोर में वह इटहरा गांव के पास पहुंचा था तभी बेकाबू ट्रक सड़क किनारे स्थित जमादार सरोज के घर में घुस गया। मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग था कि परिवार के लोग मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। मकान से ट्रक के टकराने पर तेज आवाज हुई जिसे सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उधर, सुजानगंज बाजार के पास बदलापुर रोड पर सुबह बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पूरा कोदई गांव निवासी सुजीत (11) पुत्र अवधेश कुमार और अखिलेश (19) पुत्र चिंतामणि घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।